राँची

झारखंड के गुमला में गलती से दबा गन ट्रिगर, बच्ची के जा धंसी गोली

झारखंड के गुमला में पक्षियों को भगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक गलती से चल गई, जिससे अनुष्का नाम की बच्ची घायल हो गई।

Image

झारखंड के गुमला में गलती से दबा गन ट्रिगर, बच्ची के जा धंसी गोली

गुमला: जिले में बंदूक से गलती से गोली चल जाने से आठ साल की एक लड़की घायल हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लड़की आईईडी विस्फोट में घायल नहीं हुई, जैसा कि मीडिया के एक वर्ग ने अपनी खबरों में दावा किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे जंगली जानवरों और पक्षियों को भगाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बंदूक से गलती से चल गई, जिससे अनुष्का नाम की बच्ची घायल हो गई। उन्होंने बच्ची के आईईडी विस्फोट में घायल होने की खबरों को खारिज किया।

बच्ची राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची रेफर

एसपी के मुताबिक, अनुष्का के परिवार के सदस्यों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित नहीं किया और उसे एक निजी अस्पताल ले गए। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने बच्ची को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। एसपी के अनुसार, पुलिस की एक टीम ने गांव जाकर लड़की के घर से बंदूक बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि अनुष्का के परिजनों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!