झारखंड के हजारीबाग में कोचिंग संचालक दंपत्ति की हत्या, घरवालों ने चुपके से जलाई लाशें; जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के हजारीबाग में कोचिंग संचालक कपल की हत्या कर दी गई है और उसके शवों को चुपके से परिवार के लोगों ने जला दिया। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hazaribagh Crime News: झारखंड के हजारीबाग में कोचिंग क्लास चलाने वाले एक दंपति की उनके घर के लोगों ने ही हत्या कर दी और उनकी लाशें गुपचुप तरीके से जला दीं। हत्या के छह दिन बाद इस वारदात का खुलासा हुआ है। मृतक दंपति की पहचान राहुल मेहता और पूजा यादव के रूप में हुई है।

crime scene photo

सांकेतिक फोटो।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शनिवार को राहुल मेहता के पिता ईश्वर मेहता, भाई बबलू मेहता और उनके ड्राइवर विकास सोनी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। कई अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

End of Feed