Deoghar Shravani Mela: कब लगेगा देवघर श्रावणी मेला, आ सकते हैं 50 लाख श्रद्धालु; CM हेमंत ने लिया जायजा

Deoghar Shravani Fair: झारखंड के देवघर श्रावणी मेले में इस बार मेले में 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। 11 जुलाई से आयोजित मेले में महिलाओं और बच्चों के लिए अलग से आवास और भोजन की व्यवस्था करने के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने निर्देश दिए हैं।

Deoghar Shravani Fair: झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम में वार्षिक राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई से शुरू होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को बाबा बैद्यनाथ धाम-बासुकीनाथ तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार एवं राज्य सरकार के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि श्रावणी मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निश्चित समय के भीतर पूरी कर ली जानी चाहिए। अधिकारियों ने मेले की तैयारियों की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

Deoghar Shravani Fair

देवघर श्रावणी मेला (फाइल फोटो)

50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना

सीएम सोरेन ने कहा कि श्रावणी मेला हमारी आस्था का एक बड़ा केंद्र है। इसने झारखंड को देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान दी है। इस वर्ष लगभग 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। व्यवस्था को इतना भव्य स्वरूप दिया जाए कि श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव लेकर जाएं। सरकार की ओर से इसके लिए हर तरह के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में स्वच्छता, विश्राम, पेयजल, बिजली, पानी, शौचालय, स्नानागार, यातायात और स्वास्थ्य से संबंधित एक-एक व्यवस्था पर बैठक में चर्चा हुई।

End of Feed