रिवॉल्वर दिखाकर कहा खोलो तिजोरी, मना किया तो ज्वेलर्स को मारी गोली, रांची में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

Ranchi jewelry shop Firing Case: रांची में हथियार बंद बदमाश ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मार दी। अपराधियों का मकसद दुकान में लूटपाट करना था या फिर किसी रंजिश में गोलीबारी की गई है, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ranchi jewelry shop Firing Case: रांची में अपराधियों ने एक बार फिर कारोबारी को निशाना बनाया है। रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर बाजार में शुक्रवार दोपहर दो अपराधियों ने आकाश ज्वेलर्स के मालिक बसंत कुमार को उनकी दुकान में घुसकर उन पर गोली चलाई। गोली उनके कंधे में लगी है और उन्हें इलाज के लिए सिटी हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। पराधियों का मकसद दुकान में लूटपाट करना था या फिर किसी रंजिश में गोलीबारी की गई है, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

gun shot

(सांकेतिक फोटो)

ज्वेलर्स ने दिखाई हिम्मत

कारोबारी बसंत कुमार का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे के बाहर बताई है। बसंत कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह चटकपुर स्थित अपनी दुकान में अकेले बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे। एक अपराधी ने रिवॉल्वर दिखाते हुए उन्हें तिजोरी खोलने को कहा। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए अपराधी का मुकाबला किया तो उन पर फायरिंग कर दी गई। उन्होंने झुककर खुद को बचाने की कोशिश की। गोली उनके कंधे के ऊपरी हिस्से में लगी।

End of Feed