राँची

Chhath Puja 2023: रांची के 72 घाटों पर होगी छठ पूजा, प्रशासन ने जारी किया दिशा-निर्देश जारी

रांची के 72 घाटों पर छठ पूजा होगी। प्रशासन ने छठ पूजा को लेकर पूरी तैयारी कर ली हैं।

Image

रांची के 72 घाटों पर होगी छठ पूजा

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में छठ (Chhath Puja 2023) को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारियां जोरों शोर से की जा रही हैं। इस बार रांची में करीब से 72 घाटों में व्रती पूजा करेंगे। जिसे लेकर प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। घाट की साफ सफाई के साथ-साथ चेंजिंग रूम, लाइटिंग की व्यवस्था के साथ इमरजेंसी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने बताया कि छठ पूजा को लेकर हम पूरी तरह तैयार हैं। रांची के 72 छठ तालाबों और घाटों में हमने खुद जाकर निरीक्षण किया है और व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन ने छठ पूजा के लिए जारी किया दिशा-निर्देश

अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों को दिशा- निर्देश दिए गये हैं, जैसे सभी घाटों में फैली गंदगी की सफाई, ग्रास कटिंग, तालाबों में खतरनाक स्थलों की पहचान के लिए बैरीकेटिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव। इसके अलावा सभी घाटों में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, लोगों से अपील है कि नो प्लास्टिक जोन में छठ त्योहार मनाएं और कोशिश करें कि अपने साथ प्लास्टिक ना लाएं व कुछ भी अनहोनी होने पर इमरजेंसी नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!