Jamshedpur: घर खुला पाकर सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर पहुंचा सांड, घंटों मचाया उत्पात, क्रेन के सहारे नीचे उतारा

जमशेदपुर में सांड का आतंक बढ़ गया है। यहां सोनारी इलाके में घर खुला पाकर एक सांड अंदर घुस गया और सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में घुस गया। सांड को घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन के सहारे नीचे उतारा गया।

Jamshedpur News: झारखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोनारी इलाके में एक सांड की वजह से घंटों अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। दरअसल, यहां एक सांड मकान का दरवाजा खुला पाकर न सिर्फ अंदर घुस आया, बल्कि सीढ़ियों से मकान की तीसरी मंजिल पर जा पहुंचा और वहां जमकर उत्पात मचाया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को क्रेन की मदद से छत के रास्ते नीचे उतारा गया है।

News

घर खुला पाकर सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर पहुंचा सांड

घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ा सांड

जानकारी के अनुसार, सोनारी आदर्श नगर के न्यू ग्वाला बस्ती के रिहायशी इलाके में बुधवार को तीन सांड सड़क पर आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान एक सांड मनोज यादव नामक शख्स के घर के अंदर दाखिल हो गया। उसे निकालने की कोशिश की गई तो वह बाहर निकलने के बजाय सीढ़ियों से होता हुआ तीसरी मंजिल पर स्थित बेडरूम में जा पहुंचा। उसने बेडरूम में खुब उत्पात मचाया।

End of Feed