राँची

झारखंड के साहिबगंज में रेलवे ट्रैक को उड़ाया​ गया, मौके पर पहुंची पुलिस; जांच शुरू

Breaking News: झारखंड के साहिबगंज में एक रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया गया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और जांच शुरू कर दी गई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Breaking News: झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के रांगा गांव के घुटू टोला के समीप एनटीपीसी एमजीआर रेलवे ट्रैक को अज्ञात अपराधियों द्वारा ब्लास्ट कर उड़ा दिया गया, जिसमें ट्रैक का टुकड़ा 470 सेंटीमीटर क्षतिग्रस्त हो गया है। टुकड़ा घटनास्थल से 39 मीटर दूरी पर गिरा। बलास्ट के बाद ट्रैक की गैपिंग लगभग 770 सेंटीमीटर एवं गहराई लगभग 3 फीट हो चुका है। बता दें कि ब्लास्ट 40/1 पिलर संख्या पर हुआ, जबकि ट्रैक का टुकड़ा पिलर संख्या 39/15 पर जा गिरा।

देर रात दिया गया अंजाम

जानकारी के अनुसार, घटना लगभग रात्रि 12:00 बजे की बताई रही है। घटना के बाद कोयला लोड गाड़ी पोल संख्या 42 / 2 पर खड़ी है। एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि उक्त घटना के जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटनास्थल पर बरहरवा डीएसपी मंगल सिंह, जामुदा बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार, एनटीपीसी के सीनियर असिस्टेंट इंजीनियर सरवर हुसैन एवं जूनियर इंजीनियर देवान इस्मत तथा एनटीपीसी संवेदक मोहम्मद परवेज आलम, राजमहल डीएसपी विमल कुमार त्रिपाठी घटना पर पहुंचे।

कारण का खुलासा नहीं

घटना के कारण का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है । वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोयला चोर के द्वारा भी किया जा सकता है फिलहाल मामले की जांच करने में पुलिस जुटी हुई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article