Big Accident in Jharkhand: पुल से बैराज में गिरी कार, हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2023, 03:55 PM IST

Big Accident in Jharkhand: दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान इंजीनियर मुकेश राय (30), उनकी पत्नी लवली कुमारी (27), उनके रिश्तेदार रोशन चौधरी (23) तथा एक लड़का और डेढ़ साल की लड़की के रूप में हुई।

Big Accident in Jharkhand: झारखंड के देवघर जिले में मंगलवार की सुबह एक कार के पुल से गिर जाने के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब वाहन पुल से सिकटिया बैराज में गिर गया। डुंगडुंग ने कहा, कार के पुल से बैराज में गिरने की घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और चालक घायल हो गया है।

​Big Accident in Jharkhand, Jharkhand Accident News, Road Accident in Deoghar, Deoghar Road Accident, Accident in Jharkhand

झारखंड में हादसा। (सांकेतिक फोटो)

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान इंजीनियर मुकेश राय (30), उनकी पत्नी लवली कुमारी (27), उनके रिश्तेदार रोशन चौधरी (23) तथा एक लड़का और डेढ़ साल की लड़की के रूप में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार देवघर के सारठ स्थित आसनसोल संकुल गांव से गिरिडीह जा रही थी। पुलिस ने कहा, 'हादसा तब हुआ जब परिवार का एक सदस्य, जो पेशे से इंजीनियर था, वाहन चलाते समय सेल्फी लेने लगा और वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।'

End of Feed