Ranchi Best Places to Visit: 6 करोड़ रुपए से होगा ऐतिहासिक सिरम टोली सरना स्थल का सौंदर्यीकरण, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 06:13 PM IST

Ranchi Siram Toli Sarna Site Beautification: राजधानी स्थित ऐतिहासिक एक और स्थल का सौंदर्यीकरण होगा। इसके कायाकल्प पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे। इस स्थल को बेहतर बनाने के लिए 30 महीने का समय निर्धारित किया गया है। इतने समय में चयनित एजेंसी को सिरम टोली सरना स्थल को विकसित करना है। एजेंसी के चयन के लिए टेंडर निकाल दिया गया है। अगले महीने के अंत तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 30 महीने में पूरा किया जाना है स्थल का सौंदर्यीकरण
  • 2022 के अप्रैल में सीएम ने किया था शिलान्यास
  • नेशनल रूरल इंप्लॉयमेंट प्रोग्राम रांची ने निकाला है टेंडर

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन स्थित ऐतिहासिक सिरम टोली सरना स्थल को विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार की पहल पर इस स्थल के जीर्णोद्धार पर 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नेशनल रूरल इंप्लॉयमेंट प्रोग्राम रांची (एनआरईपी-1) ने इस काम के लिए टेंडर निकाल दिया है। 25 जनवरी तक एजेंसी के चयन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। एजेंसी का चयन करने के बाद 30 महीने में इस स्थल का सौंदर्यीकरण पूरा किया जाना है।

ranchi siram toli sarna sthal

सिरम टोली सरना स्थल का होगा सौंदर्यीकरण

अधिकारियों के मुताबिक 2025 की शुरुआत में यह स्थल काफी आकर्षक बन जाएगा। बता दें यह रांची का पहला सरना स्थल है। यहां पारंपरिक कला संस्कृति भवन बनाया जाना है। साल 2022 के अप्रैल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरम टोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया था।

End of Feed