Ranchi Cyber Fraud: साइबर अपराधियों के चंगुल में झारखंड, हजारों बैंक खाते सील, शातिर ऐसे लगा रहे चूना

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 16, 2024, 02:35 PM IST

झारखंड में कथित तौर पर साइबर अपराधियों से जुड़े 8,674 बैंक खाते सील कर दिये हैं। पुलिस को संदेह है कि वे इनका इस्तेमाल लोगों को झांसा देने के लिए कर रहे थे। सीआईडी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रांची: देश में ऑनलाइन साइबर फ्रॉड का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है। शातिर लोगों को चूना लगाकार मालामाल हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ झारखंड में हो रहा है। जहां, कथित तौर पर साइबर अपराधियों से जुड़े 8,674 बैंक खाते सील कर दिये गए हैं। पुलिस को संदेह है कि वे इनका इस्तेमाल लोगों को झांसा देने के लिए कर रहे थे। मंगलवार को सीआईडी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

Jharkhand Cyber Fraud

साइबर अपराधियों के 8,674 बैंक खाते सील

बैंक-वार सूची तैयार

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा 2002 खाते देवघर जिले में, उसके बाद धनबाद में 1,183 और रांची में 959 खाते सील किये गये। झारखंड अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया कि हमें भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से सील हुए बैंक खातों का विवरण मिला है और जिला तथा बैंक-वार इनकी एक सूची तैयार की गई। खातों के सत्यापन के लिए विवरण सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक और बैंक के साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन खाताधारकों का ब्योरा तलाशा जाएगा।

End of Feed