Jharkhand Weather Update: झारखंड में बारिश से 8 लोगों की मौत, बिगड़े मौसम से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 01:52 PM IST

Jharkhand Weather Update : झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार शाम से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई पुलिया क्षतिग्रस्त हो गईं और कई लोगों की जान भी चली गई। भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के कारण पिछले 24 घंटे में रांची निवासी एक व्यक्ति सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य की कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

Jharkhand Weather Update : झारखंड में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के कारण पिछले 24 घंटे में रांची निवासी एक व्यक्ति सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। बता दें झारखंड के कई हिस्सों में शनिवार शाम से लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई पुलिया क्षतिग्रस्त हो गईं और कई लोगों की जान भी चली गई। रांची के लालपुर इलाके में रविवार को एक 28 वर्षीय युवक उफनते नाले में गिर गया और उसका शव सोमवार की सुबह घटनास्थल से लगभग 2.5 किमी दूर बरामद किया गया। मृतक की पहचान देव प्रसाद उर्फ छोटू के रूप में हुई।

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बारिश से 8 लोगों की मौत, बिगड़े मौसम से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बारिश से 8 लोगों की मौत, बिगड़े मौसम से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

आकाशीय बिजली गिरने से कई की मौत

वहीं, गोंडा पुलिस थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि‘व्यक्ति का शव आज सुबह बरामद किया गया। वह रविवार को भारी बारिश के कारण उफनते नाले में गिर गया था।’ हालांकि पुलिस ने यह भी बताया कि झारखंड के जामताड़ा जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की उम्र डेढ़ से सात साल बताई जा रही है। जबकि, नारायण पुलिस थाने के प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि यह घटना चंदाडीह लखनपुर की है।

End of Feed