रांची में बड़ा हादसा, तिरू वॉटर फॉल में तीन युवक डूबे, नई कार खरीदकर पहुंचे थे पिकनिक मनाने
झारखंड के रांची स्थित तिरू फॉल में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई है। छात्र नई कार से कई लोगों के साथ पिकनिक मनाने गए थे।

(सांकेतिक फोटो)
रांची: तिरू फॉल में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई है। इनमें दो सगे भाई थे। हादसा शुक्रवार दोपहर तब हुआ, जब युवक फॉल में नहाने के लिए उतरे थे। तीनों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। इनमें से आशीष कुमार और अंकुर कुमार रांची शहर के हेहल के रहने वाले थे, जबकि तीसरा छात्र दीपक गिरी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र का रहने वाला था। इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। तिरू फॉल रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में स्थित है।
ऐसे डूबे युवक
बताया जा रहा है कि छात्र यहां कई लोगों के साथ पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान तीनों फॉल में नहाने उतरे। नहाते हुए सबसे पहले आशीष गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में अंकुर और दीपक भी गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबते देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद कुछ स्थानीय गोताखोर पहुंचे। उन्होंने काफी कोशिश की, लेकिन युवकों को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलने पर बुढ़मू थाने की पुलिस भी पहुंची। इसके बाद गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों छात्रों को बाहर निकाला। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी। मृतकों में आशीष कुमार और अंकुर कुमार रांची के हेहल निवासी पद्मलोचन दास के पुत्र थे, जबकि तीसरा दीपक गिरी चान्हो थाना क्षेत्र के करकट गांव निवासी अशोक गिरी का पुत्र था।
बताया गया कि आशीष और अंकुर के घर नई कार खरीदी गई थी। इसी खुशी में दोनों अपने दोस्त दीपक के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे तो उनकी चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राँची (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

Prayagraj Mahakumbh Live: माघी पूर्णिमा पर दो करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई संगम में डुबकी. श्रद्धालु बोले- यहां महाकुंभ में होने की खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकते

Maha Kumbh 2025: माघी पूर्णिमा पर 2 करोड़ आस्थावानों ने संगम में लगाई डुबकी, 10 लाख कल्पवासी लौटे; अनिल कुंबले ने किया स्नान

BJP अभी तक दिल्ली को नहीं दे पाई CM बढ़ने लगे लंबे पावर कट...AAP का तंज

Surajkund Fair: सूरजकुंड मेले में मक्का-ज्वार से बने ‘कप’ ने किया दीवाना; चाय पीकर कप भी खा गए लोग

ISPL Season 2: 15 मिलियन क्रिकेट प्रेमियों ने देखा आईएसपीएल सीजन-2, इतने प्रतिशत बढ़ी दर्शकों की संख्या
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited