Ranchi में डबल मर्डर, आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा आश्रम; दो लोगों की हत्या

झारखंड के रांची में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

रांची : चान्हो थाना क्षेत्र स्थित आनंद शीला आश्रम में घुसकर बंदूकधारियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए लोगों की पहचान राजेंद्र यादव और महेश के रूप में हुई है। बुधवार आधी रात हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस दोहरे हत्याकांड की जांच कर रही है। इसके लिए एसआईटी का गठन किया गया है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

murder news

(सांकेतिक फोटो)

आश्रम में आधी रात घुसे हथियारबंद

बताया गया कि चान्हो थाना क्षेत्र के चौड़ा चामा में एक आश्रम है। राजेंद्र यादव और महेश दोनों लंबे समय से इसी आश्रम में रह रहे थे। रात लगभग एक बजे कुछ हथियारबंद लोग आश्रम पहुंचे और राजेंद्र यादव पर फायरिंग करने लगे। गोलियों की आवाज सुनकर जब महेश आगे बढ़े तो अपराधियों ने उन्हें भी गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी वहां से भाग चुके थे। लोगों ने चान्हो पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन महेश ने पहले ही दम तोड़ दिया था। राजेंद्र यादव की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।

End of Feed