राँची

झारखंड में रंगदारी वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई, दो गैंग के 13 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्टरों, कारोबारियों, खदान संचालकों और ठेकेदारों से रंगदारी मांगने वाले कुख्यात पांडेय और श्रीवास्तव गिरोहों के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले की पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों, कारोबारियों, खदान संचालकों और ठेकेदारों को धमकी देकर उनसे रंगदारी वसूलने वाले कुख्यात पांडेय और श्रीवास्तव गिरोहों के 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रांची, हजारीबाग तथा रामगढ़ जिलों में दोनों गिरोहों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

हथियार भी बरामद

पतरातू के एसडीपीओ पवन कुमार ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों गैंग के शातिर अपराधियों के पास से दो हथियार, जिंदा कारतूस, रंगदारी में वसूली गई रकम, धमकी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल, कारोबारियों और ठेकेदारों की लिस्ट और कई तस्वीरें बरामद की गई हैं।

13 आरोपी गिरफ्तार

दोनों गिरोहों ने धमकी देने और रंगदारी वसूलने के लिए मासिक तनख्वाह पर युवकों को बहाल कर रखा था। गिरफ्तार किए गए पांडेय गिरोह के अपराधियों में हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नापोखुर्द गांव निवासी सुनील कुमार और सूरत कुमार दास, रामगढ़ जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र के पुराना बुध बाजार निवासी राजविंदर सिंह उर्फ आकाश उर्फ गोलू, राजवीर सिंह उर्फ कैप्टन, मोहित कुमार ठाकुर, रेलिगड़ा निवासी ब्रजेश कुमार, भुरकुंडा थाना क्षेत्र का रिवर साइड निवासी वशिष्ठ कुमार उर्फ बिट्टू, कुजू ओपी क्षेत्र के आरा डूमरबेड़ा निवासी सरफराज अहमद, भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के बजरंग चौक, रिवर साइड निवासी राजवीर सिंह, प्रेम कुमार और हरपीत सिंह शामिल हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि पांडेय गिरोह के गिरफ्तार 11 अपराधियों ने हाल में 13 लाख रुपये की रंगदारी वसूली थी।

रंगदारी वसूलने का चल रहा था काम

इसी तरह श्रीवास्तव गिरोह के गिरफ्तार अपराधियों में रांची जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर, डेलाटोली निवासी साहिल सिंह और लालपुर थाना क्षेत्र के न्यू नगराटोली निवासी राहुल शर्मा शामिल हैं। जेल में बंद श्रीवास्तव गैंग के सरगना अमन श्रीवास्तव एवं शिव शर्मा के इशारे पर उनके गुर्गे कोयला क्षेत्र के खदान संचालकों, ट्रांसपोर्टरों, ठेकेदारों और कंपनी संचालकों से रंगदारी वसूलते थे।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article