Ayodhya Ramlala Darshan: राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा फैसला, रात 9 बजे तक होंगे रामलला के दर्शन

अयोध्या राम मंदिर में दर्शानार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। नियमानुसार 7 बजे मंदिर के कपाट बंद होने थे, लेकिन भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन रात 9 बजे तक होंगे।

अयोध्या: राम मंदिर उद्घाटन के बाद पहले दिन भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। देर मंगलवार की देर शाम तक दर्शानार्थियों की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। नियमानुसार 7 बजे मंदिर के कपाट बंद होने थे, लेकिन भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन रात 9 बजे तक होंगे। आखिरी जानकारी तक शाम 6 बजे तक तीन लाख से ज्यादा लोगों ने दर्शन किये हैं। हालांकि, अधिकारिक आंकड़ा अभी जारी नहीं हुआ है।

Ayodhya Ramlala Darshan

अयोध्या राम मंदिर

दोपहर में 40 मिनट बंद हुआ मंदिर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रामलला के दर्शन के लिए राम मंदिर में रोजाना दर्शन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। इसके बाद दोपहर 12 से 2 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। इसके उपरांत दोपहर 2 से रात 7 बजे तक दर्शन के लिए मंदिर खुलते हैं। जानकारी के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन भारी भीड़ को देखते हुए दोपहर 12 बजे के बाद मात्र 40 मिनट ही मंदिर बंद हुआ। इसके बाद से ही रामलला के दर्शन शुरू हुए है जो अभी तक चल रहे हैं।

End of Feed