राजीव कुमार फिर से बने बंगाल के DGP, लोकसभा चुनाव के समय हुआ था ट्रांसफर

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही राजीव कुमार को फिर से पश्चिम बंगाल का डीजीपी नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव के वक्त उनका ट्रांसफर किया गया था। अब फिर से उन्हें पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

West Bengal DGP: राजीव कुमार को सोमवार को पश्चिम बंगाल का डीजीपी नियुक्त किया गया है। वर्तमान डीजीपी संजय मुखर्जी को डीजी फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के पद पर स्थानांतरित किया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने राजीव कुमार को डीजीपी पद से हटा दिया था, लेकिन अब ममता सरकार ने फिर से उन्हें पुलिस महानिदेशक बनाया है।

Rajeev Kumar bengal dgp

फाइल फोटो।

वर्तमान डीजीपी का हुआ ट्रांसफर

बता दें कि लोकसभा चुनाव और उपचुनाव खत्म होते ही उनकी वापसी हुई है और उनके जगह पर डीजीपी बने संजय मुखर्जी को फायर एंड इमरजेंसी विभाग में भेज दिया गया है। उन्हें वहां डीजी का प्रभार दिया गया है।

End of Feed