Rajasthan Weather: तेज धूप के बाद राजस्थान में बारिश की दस्तक, जयपुर-टोंक में सुबह गिरी फुहारें, मौसम में बढ़ी ठंडक

राजस्थान में 5 दिनों बाद मौसम अचानक बदल गया है। आज सुबह जयपुर, टोंक समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। जिससे मौसम ठंडा हो गया है। पिछले कई दिनों से यहां तेज धूप निकल रही थी, जिससे गर्मी बढ़ रही है।

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में आज कई जिलों में सुबह-सुबह बारिश हुई। तेज धूप और गर्मी की आहट के बाद आज प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह से जयपुर, कोटा, उदयपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। जयपुर और टोंक में सुबह रुक-रुक कर बारिश भी दर्ज की गई। साथ ही हल्की ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक बढ़ गई है।

Chennai Rain

सांकेतिक फोटो

राजस्थान में करीब 5 दिनों के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। बीते दिनों से यहां मौसम साफ बना हुआ है। साथ ही दिन में तेज धूप भी निकल रही है। जिसके कारण तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। साथ ही दिन में हल्की गर्मी भी महसूस होने लगी है। लेकिन आज मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे दिन में आज गर्मी नहीं बल्कि ठंडक महसूस हो सकती है।

End of Feed