Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड की दस्तक! सीकर में रात का तापमान 14.2 डिग्री पहुंचा, शनिवार से फिर बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सीकर में रात का तापमान 14.2 डिग्री तक पहुंचा। 24 अक्टूबर से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहा है।

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश का असर अब तापमान पर भी दिखने लगा है। राज्य के कई जिलों में रात के तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है और कई जगहों पर पारा 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। आज कल यानी मंगलवार 20 अक्टूबर को सीकर में सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस बीच दक्षिणी राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे।

Rajasthan Weather News 21st October

राजस्थान में पारा गिरने से सर्दी की दस्तक, शनिवार से बारिश के आसार (AI Image)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी बुधवार 21 अक्टूबर से अगले तीन दिन तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है। हालांकि, 24 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो सकता है, जिसके प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में फिर मौसम बदलने और बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

End of Feed