Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का कहर; तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 December 2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह और रात की सर्दी लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर रही है, जबकि दिन में धूप के कारण तापमान थोड़ा ऊपर बना हुआ है। इसी बीच शेखावाटी क्षेत्र में तापमान गिरने की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 December 2025: राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के सभी शहरों में फिलहाल आसमान पूरी तरह साफ बना हुआ है, लेकिन सुबह और रात के समय बढ़ती ठंड ने लोगों को कंपकंपा दिया है। दिन के वक्त तेज धूप जरूर निकली, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1 से 2 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। इसी बीच मौसम विभाग ने शेखावाटी अंचल में तापमान में अचानक गिरावट की संभावना जताई है। इसे देखते हुए सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों के लिए अगले दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather Today

राजस्थान में आज का मौसम

डेली डेटा रिपोर्ट के मुताबिक शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, झुंझुनूं और चूरू में इस समय न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में रात का पारा 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। अधिकतम तापमान भले ही सामान्य से ऊपर बना हुआ हो, लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार आ रही गिरावट के कारण दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। इसी वजह से ठंड का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा हवा में नमी का स्तर 30 से 60 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया।

End of Feed