Greater Noida Accident News: ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के बीच ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इसके चलते एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौके पर पुलिस मौजूद है और हादसे की जांच की जा रही है। फिलहाल आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
इसी बीच, गौतमबुद्ध नगर यातायात विभाग ने कोहरे के चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों पर नई स्पीड लिमिट गाइडलाइंस जारी की हैं। यमुना एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति 75 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 60 किमी/घंटा तय की गई है।
इसी तरह, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहनों की गति 75 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 50 किमी/घंटा निर्धारित की गई है। इसके अलावा, नोएडा एलिवेटेड रोड पर हल्के वाहनों की अधिकतम गति 50 किमी/घंटा और भारी वाहनों की 40 किमी/घंटा रखी गई है। यह कदम सड़क सुरक्षा और हादसों से बचाव के उद्देश्य से उठाया गया है।
