Rajasthan Politics: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मदन राठौड़ को भेजा कानूनी नोटिस, सार्वजनिक माफी की मांग

नोटिस में दावा किया गया है कि संबंधित बयान मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए। इससे न केवल बेनीवाल की व्यक्तिगत प्रतिष्ठा प्रभावित हुई, बल्कि उनकी राजनीतिक छवि को भी नुकसान पहुंचा।

राजस्थान की राजनीति में भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के बीच टकराव एक बार फिर तेज हो गई है। नागौर सांसद और आरएलपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को कानूनी नोटिस भेजकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। बेनीवाल ने राठौड़ के एक बयान को मानहानिकारक बताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

Nagaur MP Hanuman Beniwal

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल (फाइल फोटो)

दिल्ली स्थित एक विधि फर्म के माध्यम से भेजे गए इस कानूनी नोटिस में कहा गया है कि 30 मई को एक सार्वजनिक कार्यक्रम और मीडिया संवाद के दौरान मदन राठौड़ ने ऐसे बयान दिए, जिनसे हनुमान बेनीवाल की प्रतिष्ठा और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है। नोटिस के अनुसार, राठौड़ की कथित टिप्पणियों में सामाजिक बहिष्कार जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिसे बेनीवाल की ओर से आपत्तिजनक और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया गया है।

End of Feed