शहर

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी की दस्तक, 10 शहरों में पारा 30 डिग्री के पार; क्या आज करवट बदलेगा मौसम?

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21 Feb 2026: राजस्थान में शनिवार को 10 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। अब सिर्फ सुबह-शाम ही हल्की ठंड रह गई है। आइए जानते हैं कि आज कैसा मौसम रहेगा।

Image

राजस्थान वेदर

राजस्थान में आज का मौसम (21 Feb 2026): राजस्थान में गर्मी दस्तक देने लगी है। सुबह-शाम पड़ने वाली सर्दी भी अब कम हो गई है। दिन में तेज धूप निकलने लगी है। जिससे हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है। शनिवार को प्रदेश के 10 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में राजस्थान का सबसे ठंडा शहर फतेहपुर रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज मौसम साफ रहने वाला है। दिन में कड़क धूप भी खिली रहेगी। सुबह और रात के समय हल्की सर्दी महसूस हो सकती है। राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे गर्मी का एहसास भी बढ़ सकता है।

राजस्थान का सबसे गर्म जिला

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सभी जिलों में मौसम साफ रहा। सुबह से ही अच्छी धूप खिली रही और देर शाम तक रही। शनिवार को सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में 31.2 डिग्री, फलोदी में 31.8 डिग्री, जैसलमेर में 31.5 डिग्री और बीकानेर में 31.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। इस दौरान सभी जिलों में सुबह-शाम हल्की सर्दी रही।

शनिवार को राजस्थान में सिर्फ एक ही जगह पर 10 डिग्री से न्यूनतम तापमान रहा। यह फतेहपुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद पाली में 10.6 डिग्री, दौसा में 11.6 डिग्री, सिरोही में 11.4 डिग्री, सीकर में 11.5 डिग्री और अलवर में 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article