Rajasthan Weather Today: राजस्थान की ठंड में ठिठुरे लोग, 23 जिलों में फॉग और कोल्ड डे का अलर्ट जारी

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07 Jan 2026: राजस्थान में भीषण सर्दी का कहर जारी है। यहां ठंड का आलम यह है कि लोग हीटर और अलाव के सहारे सर्दियों का सीजन काट रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश के 23 जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में आज का मौसम (07 Jan 2026): राजस्थान में भयानक ठंड पड़ रही है। प्रदेशवासी ठंड से बचने के लिए और खुद को गर्म रखने के लिए घरों में दुबके नजर आ रहे हैं। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी का सामना स्कूल, कॉलेज और नौकरी-पेशा करने वाले लोगों को करना पड़ रहा है। सुबह घने कोहरे के बीच अपने-अपने काम-धंधे पर जाना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऊपर से हल्की सर्द हवाएं और लुढ़के तापमान में लोग ठिठुरते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिगड़े मौसम की स्थिति को देखते हुए राजस्थान के 25 जिलों में स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। कहीं 1 से 5वीं तक के स्कूल बंद है तो कहीं 8वीं तक के स्कूलों को बंद किया है। वहीं कई स्थानों पर हाईब्रिड क्लासेस ली जा रही है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।

rajasthan weather.

राजस्थान की ठंड में ठिठुरे लोग

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। कई जिलों के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जाएगी। बता दें कि पहले ही राजस्थान के कई जिले ऐसे हैं, जहां तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इस बीच आईएमडी ने 7 जिलों में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 9 जिलों में केवल घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed