शहर

जयपुर में चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़, CCTV से खुला राज, 4 आरोपी गिरफ्तार

Jaipur Harassment Case: राजस्थान के जयपुर के मुहाना इलाके में चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Image

छेड़छाड़ करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे (Photo: Times Now Navbharat Digital)

Jaipur Harassment Case: राजस्थान के जयपुर के मुहाना थाना इलाके (Rajasthan crime) में चलती बाइक पर युवती से छेड़छाड़ करने और इस घटना का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जयपुर (दक्षिण) डीसीपी राजर्षि राज ने आज रविवार को इस मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में बाइक सवार दो युवकों ने बाइक पर जा रही एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। वहीं, उनके पीछे बाइक पर चल रहे दो युवकों ने इस घटना का वीडियो बनाया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुहाना थाने में मुकदमा दर्ज किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

10 अप्रैल को वायरल हुआ वीडियो

डीसीपी राजर्षि राज ने बताया कि यह घटना मुहाना थाना इलाके (Muhana police case) की है। हालांकि, यह घटना पिछले साल दिसंबर की है, जहां एक बाइक पर जा रही युवती से बाइक सवार मनराज और सुदामा मीणा ने छेड़छाड़ की। उनके दो साथियों ने इस घटना का अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। यह वीडियो 10 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मुहाना थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

घटना में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। टोंक जिले के रानीपुरा गांव निवासी 24 वर्षीय मनराज मीणा, सुदामा मीणा, 19 वर्षीय महेश बंजारा और दौसा जिले के कीरतपुरा निवासी 21 वर्षीय लोकेश बंजारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनराज के खिलाफ पहले पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुदामा, महेश और लोकेश के खिलाफ एक-एक मुकदमा दर्ज है। ये घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पहचान और हुलिया बदलकर फरारी काट रहे थे. इनसे पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article