राजस्थान: भिवाड़ी की फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप, कई मजदूर झुलसे, दमकल विभाग ने संभाला मोर्चा

Bhiwadi Factory Fire: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र में एक लोहे की चद्दर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन मजदूर झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bhiwadi Factory Fire: राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी स्थित यूआईटी औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को एक लोहे की चद्दर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। मिली जानकारी के अनुसार आग अल्शोक एलएलपी नाम की कंपनी तक पहुंची, जहां लोहे की चद्दर बनाने का काम होता है।

बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत पास की एक कंपनी की छत पर रखे ऑयल टैंकर से हुई थी। टैंकर में लगी आग तेजी से फैली और उसकी लपटें पास की फैक्ट्री तक पहुंच गईं। इसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिस समय घटना हुई उस समय फैक्ट्री के अंदर कई कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। कुछ लोगों को फैक्ट्री के पिछले गेट से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि कुछ कर्मचारियों ने दीवार फांदकर अपनी जान बचाई।

End of Feed