रितु बराला केस में FIR की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में धरना जारी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

NSUI छात्र नेता रितु बराला से कथित मारपीट के मामले में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस का जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में धरना जारी है। जयपुर पुलिस के अनुसार, दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में पहले से शिकायत दर्ज है और जांच जारी है।

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान NSUI नेता रितु बराला के साथ कथित मारपीट के मामले में औपचारिक FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर राजस्थान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत तमाम वरिष्ठ नेता जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के परिसर में डटे हुए हैं। मंगलवार को भी कार्यकर्ताओं और नेताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। लगातार दूसरी रात प्रदर्शनकारी पुलिस कमिश्नरेट परिसर में डटे रहे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मांग पूरी होने तक वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

congress protest

रितु बराला मामले में जीरो FIR की मांग

मंगलवार को पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच लंबी बातचीत के बाद भी फिलहाल कोई सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस नेताओं की मांग है कि दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबलों के खिलाफ जीरो FIR दर्ज की जाए। डोटासरा ने कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं होगी, धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के मद्देनजर कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

End of Feed