नकली मावा और मिल्क केक बनाने वाले कारखाने पर बड़ा छापा; 1084 किलो मावा और 355 डिब्बे जब्त, मौके पर नष्ट

DST Food Safety Department Bundi Action: बूंदी जिले के नमाना में डीएसटी और खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1084 किलो मावा और 355 डिब्बे मिल्क केक जब्त कर मौके पर नष्ट किए।

Bundi Fake Mawa Milk Cake Factory Raid: त्योहारों के सीजन में बाजार में बिकने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बूंदी जिले के नमाना कस्बे में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने एक कारखाने पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में मावा, मिल्क केक और इन्हें तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। कार्रवाई जिला डीएसटी प्रभारी बहादुर सिंह गौड़ के नेतृत्व में की गई। मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय की टीम, डीएसओ और नमाना थाना अधिकारी को भी बुलाया गया। कार्रवाई के दौरान बरामद सामग्री को मौके पर नष्ट करवाया गया। इतनी बड़ी मात्रा में सामग्री मिलने के बाद मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

नकली मावा और मिल्क केक बनाने वाले कारखाने पर बड़ा छापा; 1084 किलो मावा और 355 डिब्बे जब्त, मौके पर नष्ट

नकली मावा और मिल्क केक बनाने वाले कारखाने पर बड़ा छापा; 1084 किलो मावा और 355 डिब्बे जब्त, मौके पर नष्ट

1084 किलो मावा और 355 डिब्बे मिल्क केक मिले

कार्रवाई के दौरान कारखाने से 1084 किलो मावा और मिल्क केक के 355 डिब्बे बरामद किए गए। इसके अलावा सूजी के 13 कट्टे, मिल्क केक बनाने की सामग्री के 16 कट्टे और पाम तेल के 7 पीपे भी मिले। टीम ने पूरी सामग्री को जब्त कर आगे की कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा विभाग की मौजूदगी में सामग्री को मौके पर नष्ट करवाया गया।

End of Feed