रायपुर की धरती पर चंद्रमा जैसा एहसास, जीरो ग्रेविटी में हवा में उड़ेंगे लोग

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जल्द ही एक साइंस सिटी बसाई जाएगी। यहां लोग न सिर्फ चंद्रमा और अन्य तारों को करीब से देख पाएंगे, बल्कि जीरो ग्रेविटी का अनुभव भी कर पाएंगे। रायपुर में बनने वाली साइंस सिटी देश में अपनी तरह का छठा शहर होगा।

चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण यानी ग्रेविटी जीरो हो जाती है। ऐसा ही कुछ अंतरिक्ष स्टेशन में भी होता है, जहां पहुंचकर इंसान अपने पैरों पर नहीं चल सकता। बल्कि उसे जीरो ग्रैविटी में उड़ते हुए एक जगह से दूसरी जगह नेविगेट करना पड़ता है। अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेनिंग देने के लिए नासा और दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियां धरती पर ऐसे केंद्र बनाती हैं। ऐसा ही एक केंद्र छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी बन रहा है।

Zero Gravity

रायपुर में बनेगी साइंस सिटी

विज्ञान के क्षेत्र में राज्य को आगे बढ़ाने के मकसद से राज्य सरकार, केंद्र की मदद रायपुर में साइंस सिटी बनाने जा रही है। केंद्र की मदद से बनने वाली साइंस सिटी रायपुर देश की छठी साइंस सिटी होगी। साइंस सिटी रायपुर को बनाने में 232 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी, जिसका 60 फीसद खर्च केंद्र और 40 फीसद राज्य सरकार को वहन करना होगा।

End of Feed