Chhattisgarh: ग्रामीणों ने सांप को दिया मृत्युदंड, संर्पदंश से मरने वाले युवक के साथ चिता पर जलाया जिंदा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक को सोते समय सांप ने काट लिया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने युवक के शव के साथ सांप को भी चिता में जिंदा जला दिया। उन्हें डर था कि सांप किसी और को भी अपना शिकार न बना ले, इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जहरीले सांप के काटने से 22 वर्षीय युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने कथित तौर पर युवक की चिता पर सांप को जिंदा जला दिया। अधिकारियों ने बताया कि जिले के बैगामार गांव में रविवार को सांप के काटने से डिगेश्वर राठिया की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने डिगेश्वर की चिता के साथ सांप को भी जिंदा जला दिया।

snake

सांप के काटने से युवक की मौत (सांकेतिक फोटो)

युवक को सोते समय सांप ने काटा

उन्होंने बताया कि शनिवार की रात में जब डिगेश्वर अपने कमरे में सोने के लिए बिस्तर लगा रहा था, तब उसे एक करैत सांप ने काट लिया। जब उसने अपने परिवार के सदस्यों को इसकी सूचना दी तब परिजन उसे कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान रविवार सुबह डिगेश्वर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया।

End of Feed