छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आकाशीय बिजली का कहर दिखा है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई है। मरने वालो में चार बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान सभी आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंची है।
स्कूली बच्चे समेत आठ की मौत
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरातराई गांव में आज दोपहर करीब डेढ़ बजे आकाशीय बिजली गिरने से कुछ स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, बिजली गिरने से कुछ स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस
उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक वह और राजनांदगांव के जिलाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
