सूरजपुर: भीषण बारिश से भर-भराकर ढही दीवार, दादी समेत दो पोतियों की मौत

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दीवार ढहने से उसमें दबकर दादी और उसकी पोतियों की मौत हो गई। बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी, जिससे वह गिर गई।

सूरजपुर: जिले में दीवार गिरने से उसमें दबकर 55 वर्षीय एक महिला और उसकी पोतियों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना जयनगर थाना क्षेत्र के करतमा गांव में सोमवार शाम की है और मृतकों की पहचान धनमतिया दास (55) और उनकी पोती बिजली (तीन) और सुहानी (दो) के रूप में हुई है।

End of Feed