रायपुर

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी छत्तीसगढ़ पहुंचे, बोले- आई लव चाय, छत्तीसगढ़ से गहरा जुड़ाव महसूस किया

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने रविवार को यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने राज्य में रक्षा, लॉजिस्टिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

Image

अमेरिकी राजदूत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से मुलाकात की

Photo : Twitter

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने मुख्यमंत्री के विजन को सराहा और कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन में अधिशेष राज्य है और यहां ऊर्जा, रक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

चाय और गुड़ के रसगुल्लों का लिया आनंद

गार्सेटी ने बस्तर घूमने की इच्छा जताई और मुख्यमंत्री द्वारा भेंट किए गए हर्बल उत्पादों और बेलमेटल नंदी की प्रशंसा की। चाय और गुड़ के रसगुल्लों का आनंद लेते हुए उन्होंने कहा, “आई लव चाय।” उन्होंने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा, आईटी, और रक्षा क्षेत्रों में अमेरिकी निवेश को बढ़ावा देने का वादा किया और मुख्यमंत्री को 2028 ओलंपिक में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

किन मुद्दों पर हुई चर्चा

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री और अमेरिकी राजदूत ने बैठक के दौरान राज्य में निवेश को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक पहलुओं और आर्थिक संभावनाओं पर गहन चर्चा की। बयान के अनुसार, “साय ने उन्हें राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों और नई औद्योगिक नीति के लागू होने से निवेशकों के लिए बने अनुकूल माहौल के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ वैश्विक निवेशकों के लिए खुला है और हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है।”

निवेश को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे

बयान में शीर्ष राजनयिक के हवाले से कहा गया कि हम छत्तीसगढ़ में विभिन्न अमेरिकी कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। राज्य वैश्विक निवेशकों के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य बन सकता है। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने गार्सेटी को छत्तीसगढ़ के विकास के दृष्टिकोण और उसके समक्ष आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। छत्तीसगढ़ कई दुर्लभ धातुओं सहित खनिज संपदा के प्रचुर भंडार वाला एक अग्रणी राज्य है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article