रायपुर

छत्तीसगढ़ के इस गांव में खरगोश-मुर्गा पकड़ने की अनोखी परंपरा, पहली बार शामिल हुईं विधायक रेणुका सिंह

मनेंद्रगढ़ के ताराबहरा के आश्रित गांव बैरागी में कई सालों से खरगोश-मुर्गा और केकड़ा-मछली पकड़ने की अनोखी परपंरा चली आ रही है। होली के तीसरे दिन यह कार्यक्रम होता है। जिसमें पहली बार विधायक रेणुका सिंह भी शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं के समूह के साथ केकड़ा और खरगोश पकड़ा।

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में एक ऐसा गांव हैं जहां पर होली के बाद खरगोश, मुर्गा व केकड़ा पकड़ने की अनूठी परंपरा है। जिसका पालन कई पीढ़ियों से यहां के लोग कर रहे हैं। माना जाता है कि गांव में आकाल से बचने के लिए गांव वाले होली के तीसरे दिन यह कार्यक्रम करते हैं। इस बार विधायक रेणुका सिंह पहली बार इस कार्यक्रम में पहुंची और महिलाओं के समूह के साथ इस अनूठी परंपरा का हिस्सा बनीं। विधायक रेणुका सिंह ने पहले केकड़ा पकड़ा, जिसके बाद खरगोश को भी पकड़ा।

महिलाएं मछली और पुरुष पकड़ते हैं केकड़ा

मनेंद्रगढ़ में ताराबहरा के आश्रित ग्राम बैरागी में यह अनोखी परंपरा वर्षों से चली आ रही है। जिसें आज भी गांव के लोगों ने जीवित रखा है। इस परंपरा को लेकर मान्यता है कि गांव को आकाल से बचाने के लिए गांव वालों के द्वारा होली के तीसरे दिन इकठ्ठा होते हैं और दो समुहो में बट जाते हैं। इसमें एक समूह पुरूषों का और दूसरा समूह महिलाओं का होता है। गांव वालें एक आर्टीफिशियल तालाब जैसा बनाते हैं। जिसके बाद एक में मछली और दूसरे में केकड़ा डाला जाता है। महिलाओं का एक समूह मछली और पुरूषों का एक समूह केकड़ा पकड़ता है। इस प्रतियोगिता को जो भी जीतता है उसे गांव वालें पुरस्कृत करते हैं।

मुर्गा-खरगोश नहीं पकड़ने पर मिलता है दंड

इस अनूठी परम्परा की सबसे बड़ी प्रतियोगिता खरगोश और मुर्गा की होती है। जिसमें पुरूषों के द्वारा खरगोश और मुर्गा महिलाओं के घेराबंदी समूह के बीच में छोड़ा जाता है। महिलाएं इसे पकड़ती हैं और पुरूषों का समूह इन पकड़े हुए मुर्गा-खरगोश का भोजन पकवान पकाते है और इसे महिला के समूह को खिलाते हैं। जिससे गांव में आकाल नहीं आता है। लेकिन अगर महिलाओं का समूह खरगोश और मुर्गा नहीं पकड़ पाता है, तो पुरूषों का समूह महिलाओं को दण्डित करता है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article