Chhattisgarh Accident: बलरामपुर में तेज रफ्तार कार नहर में डूबी, हादसे में 8 लोगों की मौत

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर शंकरगढ़ मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी गई। कार के तालाब में डूबने के कारण उसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में जिन 6 लोगों की मौत हुई थी उसमें चार लोग एक ही परिवार के थे। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Chhattisgarh Accident

बलरामपुर में तेज रफ्तार कार नहर में डूबी

पुलिस ने बताया कि कार जब कार राजपुर कुसमी मार्ग से गुजर रही थी, तभी अचानक ड्राइवर के नियंत्रण खोने के कारण कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने तालाब में डूबी कार को जैसे-तैसे बाहर निकाला और शवों को जब्त किया। मृतकों की पहचान की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में मरने वाले लोगों में एक महिला और बच्ची भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

End of Feed