Chhattisgarh Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर शंकरगढ़ मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी गई। कार के तालाब में डूबने के कारण उसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में जिन 6 लोगों की मौत हुई थी उसमें चार लोग एक ही परिवार के थे। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि कार जब कार राजपुर कुसमी मार्ग से गुजर रही थी, तभी अचानक ड्राइवर के नियंत्रण खोने के कारण कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने तालाब में डूबी कार को जैसे-तैसे बाहर निकाला और शवों को जब्त किया। मृतकों की पहचान की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में मरने वाले लोगों में एक महिला और बच्ची भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
