महिलाओं का मायका बना छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का निवास, तीजा-पोला पर कल विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को तीजा और पोला तिहार की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का प्रतीक है।

KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में तीजा-पोला पर कल सीएम आवास पर विशेष आयोजन
  • आयोजन 2 सितंबर को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा
  • इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं का उल्लास मुख्यमंत्री निवास में एक बार फिर से जीवंत हो उठा है। तीजा-पोला तिहार के अवसर पर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में महिलाओं के लिए मायके जैसा माहौल तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोला तिहार की धूमधाम से तैयारी की गई है, जहां छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों की झलक सजावट में स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

teej pola in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में तीजा-पोला पर कल सीएम आवास पर विशेष आयोजन

End of Feed