छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की टूट रही कमर, 36 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

  • Agency by: Agency
  • Updated May 9, 2024, 06:44 PM IST

छत्तीसगढ़ के सुकमा में छह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर कर दिया। इन छह नक्सलियों पर 36 लाख रुपये का इनाम था। ये सभी कई घटनाओं में शामिल थे।

Naxals surrender in Sukma: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में दो महिलाओं समेत छह नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है जिनके सिर पर कुल 36 लाख रुपए का इनाम था। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को छह दुर्दांत नक्सलियों-- दूधी पोज्जा (27), उसकी पत्नी दूधी पोज्जे (24), महिला नक्सली जयक्का उर्फ आयते कोरसा (51), कवासी मुड़ा (30), कारम नारन्ना उर्फ भूमा (65) और रैनु उर्फ मड़कम सुक्का (35) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया।

naxals

सांकेतिक फोटो। (पीटीआई)

सारे नक्सलियों पर था इनाम

उन्होंने बताया कि नक्सली दूधी पोज्जा के सिर पर आठ लाख रुपये, दूधी पोज्जे के सिर पर आठ लाख रुपये, जयक्का के सिर पर पांच लाख रुपये, कवासी मुड़ा के सिर पर पांच लाख रुपये, कारम नारन्ना के सिर पर पांच लाख रुपये और रैनु के सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

End of Feed