रायपुर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 24 लाख का कुख्यात इनामी नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक 24 लाख के कुख्यात इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। साथ में तीन अन्य नक्सली भी गिरफ्तार हुए हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 24 लाख रूपए के इनामी नक्सली समेत तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में गढ़चिरौली अहेरी दलम के माओवादी नेता विकास ऊर्फ सैनू मुंशी जेटटी (35) को तथा मोदकपाल थाना क्षेत्र में दो अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। विकास पर छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आठ लाख रूपए तथा महाराष्ट्र शासन की ओर से 16 लाख रूपए का ईनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि विकास छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना में 35 से अधिक नक्सली वारदातों में सक्रिय रहा है।

कई वारदातों में था शामिल

अधिकारियों ने बताया कि विकास महाराष्ट्र का रहने वाला है तथा महाराष्ट्र के गढ़चिरौली अहेरी दलम में डिवीजनल कमेटी सदस्य (डीवीसीएम) के पद पर रहकर वहां नक्सली वारदातों को लगातार अंजाम देता रहा है। उन्होंने बताया कि विकास नक्सली वारदात को अंजाम देने के लिए छत्तीसगढ़ के नेशनल पार्क क्षेत्र का उपयोग करता था, जिससे नेशनल पार्क एरिया कमेटी के डिवीजनल कमेटी सदस्य दिलीप बेंड़जा और अन्य से उसकी मित्रता हो गई।

अन्य सामान भी बरामद

अधिकारियों ने बताया कि जब विकास का स्वास्थ्य बहुत अधिक खराब हुआ तब बेंड़जा ने इलाज के लिए उसे अपने पास बुला लिया और पैसे तथा सहयोगी व्यक्ति देकर जगदलपुर के अस्पताल में भेजा था। उन्होंने बताया कि विकास को चार पहिया वाहन से जगदलपुर स्थित किसी निजी अस्पताल में ले जाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस को प्राप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उसे भटपल्ली गांव के करीब गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके साथी उसे छोड़कर भाग गए। विकास के पास 80 हजार रुपए नगद, माओवादी वर्दी और अन्य सामान बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने मोदकपाल थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन सवार दो माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया।

इनपुटः भाषा

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article