एक्सप्रेस-वे के नाम पर लगा दिया चूना, हड़प ले गए किसानों के 48 करोड़; हत्थे चढ़ा शातिरों का गैंग

Raipur-Visakhapatnam Expressway Cheating Case: रायपुर-विशाखापट्नम भारतमाला परियोजना में ठगी कर मुआवजा राशि हड़पने के आरोप में चार गिरफ्तार किए गए हैं। में 2020 से 2024 के दौरान भू अर्जन प्रक्रिया के दौरान लोक सेवकों, मुआवजा प्राप्त करने वाले व्यक्ति और अन्य व्यक्तियों ने आपराधिक षड्यंत्र कर शासन को 48 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाया।

Raipur-Visakhapatnam Expressway Cheating Case: छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रायपुर-विशाखापट्नम भारतमाला परियोजना में ठगी कर मुआवजा राशि हड़पने के आरोप में एक दंपती समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर-विशाखापट्नम भारतमाला परियोजना में ठगी कर मुआवजा राशि हड़पने के आरोप में ईओडब्ल्यू ने उमा तिवारी, उसके पति केदार तिवारी, हरमीत सिंह खनूजा और विजय जैन को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर-विशाखापट्नम भारतमाला परियोजना में 2020 से 2024 के दौरान भू अर्जन प्रक्रिया के दौरान लोक सेवकों, मुआवजा प्राप्त करने वाले व्यक्ति और अन्य व्यक्तियों ने आपराधिक षड्यंत्र कर शासन को 48 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाया।

Expreesway

सड़क (फोटो)

अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद ईओडब्ल्यू ने इस महीने की 23 तारीख को रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र के तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निर्भय साहू, पटवारी दिनेश पटेल, राजस्व निरीक्षक रोशन लाल वर्मा, अभनपुर के तत्कालीन तहसीलदार शशिकांत कुर्रे, पटवारी जितेंद्र साहू, बंसती धृतलहरे, गोबरा नवापारा के तत्कालीन नायब तहसीलदार लखेश्वर प्रसाद, पटवारी लेखराम देवांगन और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

End of Feed