Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक चोर घर में चोरी करने के लिए घुसा, लेकिन उसने चोरी नहीं की। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसा चोर है, जिसने चोरी नहीं कि, तो आपको बता दें कि चोरी करने वाले शख्स ने पीएससी की परीक्षा दी थी। लेकिन, वह हर बार नौकरी पाने में असफल रहा। जिसके बाद उसने अपना करियर बनाने के लिए दूसरा रास्ता अपनाया और चोरी करना शुरू कर दिया।
चोर ने बनाया कपल का वीडियो
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसने पास के ही सब्जी मंडी से फोन चोरी करने का काम शुरू कर दिया। उसके बाद अहिवारा इलाके में एक दंपति के घर चोरी करने गया। जहां उसकी नजर सो रहे दंपति पर पड़ी और उसने उनका वीडियो बना लिया और उनसे 10 लाख रुपये ठगने की कोशिश की। आरोपी साहू ने दंपति के मोबाइल पर वीडियो शेयर की और उन्हें ब्लैकमेल करने लगा।
ब्लैकमेल कर मांगे 10 लाख
दंपति अंजान नंबर से मिले वीडियो देखकर कर हैरान हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस में इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस की टीम ने बुधबार को 28 साल के चोर को गिरफ्तार कर लिया। साहू के फोन से दंपति का वीडियो डिलीट किया गया।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
