रायपुर

Raipur News: RTI पोर्टल में स्व पंजीयन करने मंत्रालय और विभागाध्यक्ष में दिया गया प्रशिक्षण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2023, 10:23 PM IST

Raipur News: प्रशिक्षण में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। प्रथम अपीलीय अधिकारियों को ऑनबोर्ड आवेदन देखना और उसके निराकरण की जानकारी दी गई।

Image

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी

Raipur News: आरटीआई पोर्टल में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के स्व पंजीयन करने के विषय पर शुक्रवार को नया रायपुर स्थित मंत्रालय भवन और विभागाध्यक्ष भवन में प्रशिक्षण दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया।

ये अधिकारी थे शामिल

इस प्रशिक्षण में राज्य सूचना आयोग के सचिव जी आर चुरेन्द, सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव और नोडल अधिकारी मेरी खेस, राज्य सूचना आयोग की अवर सचिव गीता दीवान, अनुभाग अधिकारी अतुल वर्मा, एन आई सी के अशोक मौर्य की टीम ने जन सूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला में डेमो के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल में स्व पंजीयन की प्रक्रिया, ऑन बोर्डिंग के बाद आवेदनों का निराकरण, अपलोडिंग की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।

शंका का किया गया समाधान

प्रशिक्षण में जन सूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। प्रथम अपीलीय अधिकारियों को ऑनबोर्ड आवेदन देखना और उसके निराकरण की जानकारी दी गई। ऑनलाइन शुल्क की मांग करने की प्रक्रिया बताई गई। प्रशिक्षण कार्यशाला में राज्य सूचना आयोग के सचिव जी आर सुरेंद्र ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश एवं राज्य शासन के द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में स्व पंजीयन का कार्य दिसंबर माह में पूर्ण करना है। उन्होंने अधिकारियों को सूचना का अधिकार नियमों की जानकारी रखने और इसका क्रियनवन अच्छे से करने के लिए कहा।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article