रायपुर

Raipur Activa Wala MLA:एक बुलावे पर हाजिर होने वाले 'स्कूटी वाला विधायक' ? देखें ये खास अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 4, 2023, 06:40 PM IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बुलावे पर हाजिर होने वाले इस नेता को आखिर क्यों कहा जाता है 'स्कूटी वाला विधायक' ? देखें ये खास खबर...

Chhattisgarh के Raipur में अपने अनोखे अंदाज से जनता की सेवा करने को लेकर प्रसिद्ध कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा (Kuldeep Singh Juneja) के पास न तो दफ्तर है और न ही उनके पीछे चलने वाला कोई काफिला है। Kuldeep Singh Juneja ने रायपुर विधानसभा में लोगों की जिंदगी आसान बनाने को लेकर दवाईयों का लंगर चलाते है, देखिए पूरी खबर..

गौर हो कि कुलदीप सिंह अपने इस खास अंदाज के लिए राज्य ही नहीं बल्कि देश में जाने पहचाने जाते हैं, उनक अपना कोई ऑफिस नहीं है ना उनके साथ कोई काफिला चलता है, सड़कों पर ही वो ऑफिस लगाते हैं और कुर्सी की जगह एक्टिवा की सीट पर ही बैठकर कर आम जनता से मुलाकात करते हैं।

कुलदीप जुनेजा पार्षद से विधायक बने हैं

गौर हो कि कुलदीप जुनेजा पार्षद से विधायक बने हैं और वो कहते हैं कि ऐसा करने से पार्षद का क्षेत्र के हर नागरिक के साथ सीधा संबंध बना रहता है उसी को अब विधायक बनने के बाद भी भूले नहीं हैं, तमाम दिग्गज लोग एक्टिवा वाले विधायक के इस अंदाज के फैन हैं।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article