Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 12, 2024, 08:05 PM IST

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पुलिसकर्मी ने खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Raigarh News: छत्तीसगढ़ पुलिस के 34 वर्षीय कांस्टेबल ने रविवार को आत्महत्या के प्रयास के तहत खुद को सर्विस राइफल से गोली मार ली, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि सनी मालाकार ने रायगढ़ में सिटी कोतवाली थानांतर्गत स्थित अपने आवास पर दोपहर के आसपास खुद को गोली मार ली। वह रात की ड्यूटी करके लौटा था।

crime Scene

सांकेतिक फोटो।

खुद को मारी गोली

रायगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने कहा कि रायगढ़ जिले की जूटमिल पुलिस चौकी से संबद्ध कांस्टेबल के सीने के बाईं ओर गंभीर चोटें आईं। अधिकारी ने कहा, “सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मालाकार को रायगढ़ के मेट्रो अस्पताल ले गई। बाद में, उसे पड़ोसी बिलासपुर शहर के अपोलो अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।”

End of Feed