आज 'मन की बात' में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत पर बोले PM मोदी, इस कलाकार की सालों की मेहनत को भी सराहा

पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात के 115वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने नारायणपुर के बुटलूराम माथरा जी कि कहानी बताई। जिन्होंने पिछले चार दशकों से अबूझमाड़िया जनजाति की अनोखी लोक कला को बचाने और आगे बढ़ाने का प्रयास किया।

PM Modi Man Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। रविवार को इस कार्यक्रम का 115वां एपिसोड था। इस दौरान जब पीएम ने छत्तीसगढ़ का जिक्र किया, तो नारायणपुर के बुटलूराम माथरा जी की सालों की मेहनत और समर्पण राष्ट्रीय मंच पर चमक उठी। यह पल था छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उसे संजोने वाले उन गुमनाम नायकों को सलाम करने का, जिनके प्रयासों ने इस धरोहर को जीवित रखा है।

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने बुटलूराम की कहानी बताई

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में बुटलूराम जी की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि वे पिछले चार दशकों से अबूझमाड़िया जनजाति की अनूठी लोक कला को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। “बुटलूराम जी ने लोक कला की उन धरोहरों को सहेज कर रखा है, जिनमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति की गूंज है। उनकी लगन और निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है,” प्रधानमंत्री ने कहा। यह सराहना उस समर्पण की गवाही थी, जो बुटलूराम जी ने अपनी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए दी है, जिससे न केवल छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरी दुनिया के सामने उसकी विशिष्टता भी उभरी है।

End of Feed