रायपुर

Raipur: ऑफिस में एसी ब्लास्ट होने से लगी आग, दो कर्मचारियों की मौत

रायपुर के देवेंद्र नगर में AC ब्लास्ट, ब्लास्ट से लगी आग..आगजनी में दो की मौत, दो घायल.. मौके पर पुलिस और दमकल की टीम...Raipur AC Blast: रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में एसी ब्लास्ट हो गया। जिससे आग लग गई। इस दौरान कर्मचारी ऑफिस में काम कर रहे थे। ब्लास्ट के कारण दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल दमकल की टीम ने आग को बुझा दिया है।

Image

एसी ब्लास्ट होने से आग

Raipur AC Blast: रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में एक ऑफिस में एसी फटने के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। पुलिस टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

ब्लास्ट के दौरान ऑफिस में काम कर रहे थे लोग

यह घटना देवेंद्र नगर इलाके के सेक्टर-1 की है। जहां ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में कर्मचारी अपना काम कर रहे थे। इसी दौरान ऑफिस में लगा AC ब्लास्ट हो गया। जिससे दफ्तर में लगी खिड़की टूटकर नीचे गिर गई। ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकले। जिन्होंने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस और दमकल की टीम को दी गई। बताया जा रहा है जिस दफ्तर में यह घटना हुई वह सेकेंड फ्लोर में है।

एक महिला और पुरुष की मौत

इस हादसे में एक महिला और एक पुरुष कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए है। जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया है।

लेकिन इलाज के दौरान दोनों की हॉस्पिटल में मौत हो गई। बताया जा रहा है इस घटना में कुछ और लोग घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। वहीं दमकल की टीम ने घटनास्थल पर आग भी बुझा ली गई है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article