Raipur News: छत्तीसगढ़ को बड़ा तोहफा, PM मोदी ने 34 हजार करोड़ की दी सौगात, सौर ऊर्जा से ट्रेन दौड़ाने का प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 24, 2024, 02:32 PM IST

छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में 34,427 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है।

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रुपए की 10 विकास परियोजनाओं का शनिवार को डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 34, 427 करोड़ रुपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिनमें 18,897 करोड़ रुपए की लागत वाली नौ परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15,530 करोड़ रुपए लागत की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है।

Chhattisgarh development projects

छत्तीसगढ़ को पीएम ने दिया विकास का तोहफा

ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन का प्लान

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कोयला मंत्रालय के अंतर्गत रायगढ़ क्षेत्र में 173.46 करोड़ रुपए की ‘ओपन कास्ट परियोजना’ (ओसीपी) छाल कोल हैंडलिंग संयंत्र, दीपका क्षेत्र में 211.22 करोड़ रुपए की लागत के दीपका ओसीपी कोल हैंडलिंग संयंत्र, रायगढ़ क्षेत्र में 216.53 करोड़ रुपए की लागत के ओसीपी बरौद कोल हैंडलिंग संयंत्र लोकार्पण किया। तीनों परियोजनाओं से ‘रैपिड लोडिंग सिस्टम’ (त्वरित लदान प्रणाली) के माध्यम से लदान के समय में कमी आएगी और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम होगा।

End of Feed