Dantewada News: दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता की हत्या, नक्सलियों ने घर में घुसकर दिया अंजाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2024, 12:52 PM IST

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कांग्रेस नेता के घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया है।

Dantewada: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने कांग्रेस के स्थानीय नेता एवं पूर्व जनपद पंचायत सदस्य की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने 10 साल पहले कांग्रेस नेता के बेटे को भी जिंदा जलाकर मार डाला था।

Crime

सांकेतिक फोटो।

कांग्रेस नेता की धारदार हथियार से हत्या

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटाली गांव में संदिग्ध नक्सलियों ने जोगा पोड़ियाम की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार पोड़ियाम अपने घर पर थे तब शुक्रवार देर रात कुछ हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और उन्होंने धारदार हथियार से पोड़ियाम की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग गए।

End of Feed