रायपुर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में डीआरजी टीम पर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में डीआरजी टीम पर नक्सलियों ने हमला किया है। इस हमले में 2 जवान घायल हो गए हैं।

Image

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला
  • डीआरजी टीम पर हमला
  • दो जवान घायल

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला हुआ है। नारायणपुर में डीआरजी टीम पर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट कर हमला किया है। इस हमले में दो जवानों के घायल होने की खबर है।

दो जवान घायल

सुरक्षबलों की यह टीम कच्चापाल के नए कैम्प में रोड निर्माण कार्य की सुरक्षा में लगी थी। इस ब्लास्ट में DRG के दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को नारायणपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सुबह आठ बजे हुई घटना

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में शुक्रवार को नक्सलियों के ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) धमाके में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे

अभियान पर निकली थी टीम

कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कच्चापाल गांव के पास उस वक्त हुई जब डीआरजी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एक संयुक्त टीम तलाश अभियान पर निकली। अभियान कच्चापाल पुलिस शिविर से शुरू किया गया। जब गश्ती दल कच्चापाल के पास एक वन क्षेत्र की घेराबंदी कर रहा था, तभी नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया, जिससे डीआरजी के कांस्टेबल जनक पटेल और घासीराम मांझी घायल हो गए।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article