दिल्ली में बस्तर के नक्सल पीड़ितों ने सुनाई आपबीती, केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार पर जताया भरोसा

Chhattisgarh Naxal Victims: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र से आए पीड़ितों ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को आपबीती सुनाई। इन पीड़ितों ने न सिर्फ नक्सली हिंसा का सामना किया है, बल्कि उन्हें गांवों में विकास की कमी और आधारभूत सुविधाओं की अनुपलब्धता से भी लंबे समय तक जूझना पड़ा है।

Chhattisgarh Naxal Victims: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र से आए पीड़ितों ने आज देश की राजधानी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में अपनी व्यथा और चुनौतियों को साझा किया। नक्सली आतंक से बुरी तरह प्रभावित इन ग्रामीणों ने अपने दर्दनाक अनुभवों के माध्यम से सरकार से अधिक मदद और समर्थन की मांग की। बस्तर के इन नागरिकों ने न केवल नक्सली हिंसा का सामना किया है, बल्कि उन्होंने अपने गांवों में विकास की कमी और आधारभूत सुविधाओं की अनुपलब्धता से भी लंबे समय तक जूझा है।

Naxal Victims

नक्सली हमलों के पीड़ितों ने सुनाई आपबीती

पीड़ितों ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर के विकास के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। हाल ही में शुरू की गई 'नियद नेल्ला नार योजना' ने इस क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को एक नई दिशा दी है। इस योजना के माध्यम से बस्तर के दूरदराज़ के इलाकों में सड़क, पानी, बिजली, और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का काम हो रहा है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

End of Feed