कर्ज मुक्त रायपुर, स्मार्ट सिटी मिशन को मिल रही ऊर्जा; CM साय ने बताया कैसे साकार हो रहे सपने

नवा रायपुर बना देश का पहला पूर्णत: ऋणमुक्त नियोजित शहर बन चुका है। यह छत्तीसगढ़ सरकार के सुधारों का बड़ा संकेत है। छत्तीसगढ़ का नवा रायपुर ‘विकसित भारत’ विज़न को ज़मीन पर उतार रहा है। नई सरकार बनने के बाद1788 करोड़ का कर्ज चुकाया और 100 करोड़ की गारंटी वापस कर अब नवा रायपुर पूरी तरह कर्जमुक्त है।

रायपुर : देशभर में चल रहे स्मार्ट सिटी मिशन को एक नई ऊर्जा छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर से मिली है। यह सिर्फ एक प्रदेश की खबर नहीं, भारत को विश्व में आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण है । रायपुर अब पूरी तरह ऋणमुक्त हो चुका है। यह उपलब्धि उस समय आई है जब भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ विज़न को मूर्त रूप देने के लिए राज्य सरकारें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) ने 1788 करोड़ रुपये का कर्ज और 100 करोड़ रुपये की गारंटी राज्य सरकार को लौटा दी है और इस तरह यह देश का पहला नियोजित शहर बन गया है जो पूर्ण रूप से कर्ज मुक्त है।

CM Vishnu Dev Sai

सीएम विष्णु देव साय

यह केवल वित्तीय उपलब्धि नहीं है, यह एक नीतिगत परिवर्तन का संकेत है, जिसमें राजनीतिक इच्छाशक्ति, रणनीतिक योजना और संस्थागत सुधारों का समन्वय है। छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री साय की सरकार ने जिस आर्थिक अनुशासन, पारदर्शिता और निर्णायक नेतृत्व की मिसाल पेश की, यह उसी का नतीजा है।

End of Feed